Advertisement Carousel

राज्य सरकार ने एक और घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपा, जारी किया आदेश

रायपुर। साय सरकार ने भ्रष्‍टाचार से जुड़े एक और मामले को सीबीआई को सौंप दिया है। जिसके लिए राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ईओडब्‍ल्‍यू एसीबी में दर्ज एफआईआर क्रमांक 49- 2024 को सीबीआई को सौंप दिया है। जांच के लिए राज्‍य सरकार ने सीबीआई को अनुमति दे दी है।

अधिकारीयों के अनुसार यह मामला शराब घोटाला से जुड़ा हुआ है। जानकारी हो कि, राज्‍य सरकार ने नवंबर में ही इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था। सके बाद से ही प्रक्रिया चल रही थी। सीबीआई की सहमति मिलने के बाद अब केस सौंपने जाने और उसकी जांच के लिए सीबीआई को अधिकृत करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।




error: Content is protected !!