Monday, April 21, 2025
हमारे राज्य महापौर बनने के लिए प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 25...

महापौर बनने के लिए प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 25 लाख, निकाय चुनाव के लिए खर्च सीमा हुई तय…

-

रायपुर। निकाय व पंचायत चुनाव का काउंट डाउन जारी हो गया है। किसी भी दिन राज्य निर्वाचन आयोग आचार संहिता का ऐलान कर सकता है। महापौर और अध्यक्ष के आरक्षण के लिए तारीख तय हो गयी है। इधर महापौर और अध्यक्षों के निर्वाचन के लिये खर्च की सीमा तय की दी गयी है। महापौर और अध्यक्ष तय सीमा में खर्च कर सकेंगे।

महापौर और अध्यक्ष चुनाव में 25 लाख तक खर्च कर सकेंगे, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष के लिये 10 लाख खर्च कर सकेंगे, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये 6 लाख तक खर्च कर सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार पांच लाख तक की आबादी वाले निगम के महापौर प्रत्याशी के लिए 25 लाख, तीन से पांच लाख आबादी वाले निगम के लिए 20 और तीन लाख से कम वाले निगम के महापौर प्रत्याशी 15 लाख रूपए खर्च कर सकेंगे। मंगलवार को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार 50 हजार या अधिक वाले पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी 10 लाख और कम आबादी वाले 8लाख खर्च कर सकेंगे। इसी तरह से 50 हजार आबादी वाले नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए व्यय सीमा 8 लाख होगी।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!