Advertisement Carousel

रायपुर के खरोरा में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत – मातम में बदला छठी का जश्न


रायपुर | 12 मई 2025:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप खरोरा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग एक छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे और बंगोली गांव के पास डंपर और माजदा वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई

मृतकों में 4 मासूम बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के चटौद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल यात्रियों को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों की सूची इस प्रकार है:

  1. टिकेश्वरी साहू (45) – मनहोरा, धरसीवा
  2. कुमारी महिमा साहू (18) – गोंदवारा
  3. एकलव्य साहू (6) – मोहंदी, धरसीवा
  4. प्रभा साहू (34) – मोहंदी, धरसीवा
  5. नंदिनी साहू (53) – मोहंदी, धरसीवा
  6. उमंग साहू (5 माह) – आनन्दगांव, बेमेतरा
  7. वर्षा साहू (28) – आनन्दगांव, बेमेतरा
  8. गीता साहू (54) – मोहंदी, धरसीवा
  9. राजवती साहू (60) – नगपुरा मंदिर, हसौद
  10. कृति साहू (50) – चटौद, विधानसभा थाना
  11. कुंती साहू (55) – चटौद, विधानसभा थाना
  12. टिकेश्वर साहू (35) – चटौद, विधानसभा थाना
  13. भूमि साहू (4) – आनन्दगांव, बेमेतरा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर वाहन पुणे से रांची की ओर जा रहा था, जिसे फिलहाल पुलिस ने जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे की वजहों की गहराई से जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ शोक में डूबा, गांव में पसरा मातम

जैसे ही हादसे की खबर चटौद गांव पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। छठी का उत्सव कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। शासन-प्रशासन की ओर से तत्काल राहत कार्य शुरू किए गए हैं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की बात कही गई है।


error: Content is protected !!