Advertisement Carousel

देश का सबसे महंगा और ऊंचा है माहिष्मति दुर्गा पंडाल, 10 करोड़ में 03 हजार पंडाल बने, देखने उमड़ा जनशैलाब

कोलकाता / पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा भव्य पंडालों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस बार कोलकाता में अलग-अलग थीम पर मां दुर्गा के 3 हजार पंडाल बनाए गए हैं। इसमें एक पंडाल ऐसा भी है, जिसे बनाने में 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह पंडाल फिल्म बाहुबली-2 में महिष्मती के महल की तर्ज पर बना है। इसकी ऊंचाई 110 फीट है। सीएम ममता बनर्जी ने इसे देश का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट भी दिया है।

आपको बता दे कि कोलकाता में दुनियाभर का सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल माहिष्मति महल की तरह बनाया गया है। ये सुपर हिट फिल्म ”बाहुबली” से प्रेरित है। इस पर दस करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। कोलकाता पूरी दुनिया में दुर्गा पूजा के मौके पर भव्य पंडालों के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां हर साल पूजा कमेटियों में एक दूसरे से अलग और भव्य रहने की होड़ होती है। कोलकाता में इस बार करीब 3000 पूजा पंडाल हैं।

इसी में एक पंडाल ऐसा भी है, जिसके बारे में खुद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि ये दुनिया का सबसे महंगा दुर्गा पंडाल है। इसमें बाहुबली-2 फिल्म के आधार पर माहिष्मति महल की तरह मिलता जुलता महल बनाया गया है।
दुर्गा पंडाल

सबसे महंगे दुर्गा पूजा पंडाल की भव्य अम्बे प्रतिमा –

माहिष्मति दुर्गा पंडाल 110 फीट ऊंचा है। करीब 150 कलाकारों ने लगातार तीन महीने मेहनत करके इसे बनाया है। ये कोलकाता के लेक टाउन के करीब श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल है। ये बहुत भव्य है। क्लब के लोगो का कहना है कि फिल्म “बाहुबली” को जिस तरह की पब्लिसिटी मिली, उसके बाद हमने तय किया कि इसी थीम पर पंडाल बनाएंगे।

सोना, चांदी और हीरे के आभूषणों से सजी हैं मां दुर्गा –

दुर्गा की मूर्ति सोना और हीरे जड़ी हुई इसके मुख्य द्वार पर दो हाथी सूंड उठाकर खड़े हैं। महल में प्रवेश करने पर अंदर मां दुर्गा की मूर्ति है, जिसे सोना, चांदी और हीरे के अाभूषणों से सजाया गया है। इस पंडाल  की  सुरक्षा के लिए 300 सुरक्षा प्रहरियों को तैनात किया गया है। इसे जनता के लिए 21 सितंबर यानी नवरात्र के प्रथम दिवस से खोल दिया गया।

error: Content is protected !!