जगदलपुर / माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं कम्युनिटी पोलिसिंग जन जागरण अभियान “आमचो बस्तर आमचो पुलिस” कार्यक्रम के दौरान किये जा रहे प्रचार एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में शामिल होने के उद्देश्य से आज 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दरभा डिवीज़न कमेटी के है।बताया जा रहा है कि यह सभी नक्सली वर्ष 2014-15 से नक्सलियों के साथ घटनाओ को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुलिस द्वारा 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशी भी प्रदान किया गया है।
लाल टी शर्ट में कराया सरेंडर –
जगदलप़ुर के कोआर्डिनेशन सेंटर में आज दस माओवादी सदस्यों ने सरेंडर किया। सरेंडर के दौरान पुलिस ने इन्हें लाल रंग की टी शर्ट पहना दी। जो जनचर्चा का विषय बन गया। दरअसल पुलिस ने इस विषय पर कुछ कहने से इंकार कर दिया। हालांकि लाल रंग माओवादियों का ड्रेस कोड माना जाता है।
