उत्तर प्रदेश / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफा दे दिया है। आज नवरात्र के पहले दिन योगी ने दिल्ली जाकर इस्तीफा दिया।
अजी रुकिए जरा …. यहां ये बात जान लीजिए कि योगी ने यूपी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया बल्कि वो लोकसभा सदस्यता छोड़े हैं। फिलहाल योगी आदित्यनाथ गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद होने के साथ-साथ यूपी विधान परिषद के सदस्य भी हैं। नियमानुसार नियम एक वक्त में किसी एक पद पर ही रहा जा सकता है। इसीलिए सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए वो संसद की सीट खाली कर दी। यूपी के मुख्यमंत्री के साथ उनके एक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली पहुंचे। योगी की तरह केशव ने भी आज सांसदी छोड़ दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से सांसद हैं लेकिन अब वो भी विधान परिषद पहुंच चुके हैं।
दरअसल 2014 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और केशव मौर्य फूलपुर सीट से निर्वाचित हुए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी सत्ता में आई, तो योगी आदित्यनाथ को सीएम और केशव मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया गया। इसके बाद ये तय था कि दोनों नेता लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफे का इंतजार हो रहा था, जिसके लिए उन्होंने नवरात्र का पहला दिन चुना।
