पेंड्रा / प्रदेश के राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे अरपा महोत्सव का शुभारंभ 9 और 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आगाज प्रशासन ने पूरी की तैयारियां। वही 10 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
नव गठित जिले गारेला पेण्ड्रा मरवाही के पेण्ड्रा में होने वाले अरपा महोत्सव के अवसर पर जिले में विविध प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत मूवी मेकिंग,लोगो मेकिंग, कबड्डी, चित्रकला दिव्यांग बच्चों के लिए रंगोली चित्रकला इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताओं से की जा चुकी है। इसके साथ ही श्रमदान के माध्यम से दुर्गा सरोवर पेंड्रा, तिपान जल स्त्रोत पेंड्रा की साफ-सफाई की गई है।इसके साथ ही पर्यटकों के लिए कैंपिंग, साइट विजिट, बोनफायर एवं म्यूजिकल इवेंट, तो केवची से नेचर कैंप गगनई तक साइकिल रैली,पारंपरिक नृत्य, प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
वही अब 9 और 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आगाज होगा। इस अवसर पर 9 फरवरी को सुबह 9 से 11बजे तक कबड्डी प्रतियोगिता, दोपहर 3 से 3:15 बजे तक स्वागत गीत एवं आरती वंदना, 3:15 से 4 बजे तक जिम्नास्टिक्स कराटे एवं एरोबिक्स, 4 से 4:30 बजे तक प्रभारी मंत्री जी के द्वारा अरपा महोत्सव का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन, 4:30 से 6 बजे तक स्थानीय लोक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और उसके बाद लोकरंग अर्जुंदा द्वारा भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही 9 फरवरी को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के सभागार में सुबह 11:30 से 1:30 तक पंडित माधव राव सप्रे की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 10 फरवरी को सुबह 11 से 12 बजे तक घनश्याम महानंद “लोक झांझर” द्वारा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम, दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक एन कुमार जादूगर द्वारा प्रस्तुतीकरण दी जाएगी, दोपहर 2 बजे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पण, शिलान्यास, पुरस्कार वितरण एवं उद्बोधन कार्यक्रम, दोपहर 2:30 से 3 बजे तक भिलाई पुलिस बैंड द्वारा म्यूजिकल शो, 3:30 से 4:30 बजे तक गायिका सीमा कौशिक “मोगरा के फूल” द्वारा भव्य प्रस्तुतीकरण, और शाम 6 बजे पद्मश्री अनुज शर्मा और लोक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा अरपा महोत्सव कार्यक्रम में एलईडी स्टेज, लोगो मेकिंग मेला, स्काई बेलून, फूड जोन, मूवी मेकिंग एवं प्रदर्शनी, चित्रकला प्रदर्शनी, सप्रे की पत्रकारिता और वर्तमान मीडिया की चुनौती, लेजर लाइट शो और पुरातत्व धरोहर की प्रदर्शनी भव्य आकर्षण का केंद्र होगी।
