Sunday, February 9, 2025
बड़ी खबर त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा...

त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

-



बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता में अहम बैठक जिला कार्यालय मे आयोजित की गई। सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल मुखर्जी छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक शुभारम्भ किया गया। बैठक में त्रि-स्तरीय पंचाय एवं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को हम सभी पर्व के रूप मे मनायेंगे। उन्होंने कहा कि, त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है और इस चुनाव में हमारे पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में चुनाव जीतकर आये, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि, आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंडल एवं जिला स्तर पर प्रत्याशी चयन समिति बनाया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, जिला एवं मंडल स्तर पर डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी सविधान गौरव दिवस के मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा। भूतपूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता ने कहा कि, कार्यकर्ता अपने बूथ को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाये, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी की जीत हो सकें। त्रि-स्तरीय चुनाव प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े ने कहा कि, पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है इसके लिए हम सब बूथ स्तर पर मजबूती से तैयार रहें। चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार कर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया ।

जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोग चुनाव जीतकर आए, इसके लिए में पूरी तरह से तैयार रहना है। बैठक मंे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्याक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, रविशंकर शर्मा, कमलेश यादव, नवरत्न पाण्डेय, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, नपा उपाध्याय राजेश साहू, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे, वंदना राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, बसंत राय, भानू पाल, सुभाष साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, राजाराम राजवाड़े, किशोर सिरदार, दीपा विश्वकर्मा, मनैजर राजवाड़े, संजय चिकनजुरी, कपिल जायसवाल, विपिन बिहारी जायसवाल, अनिल साहू, सुदीप सोनी, हर्षल गुप्ता, शारदा गुप्ता, जगदीश साहू,रामप्रताप मराबी, रामचन्द्र राजवाड़े,विष्णु साहू, शंकर सोनी, गोपाल राजवाड़े, प्रताप सिंह, तरूण पैकरा,संगीता गुप्ता, सोनिया राजवाड़े,जगनारायण साहू, दिनेश साहू, सुरेश तिवारी, मनोज साहू सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहेें।

Latest news

टाटीबंध चौक से 80 ग्राम चिट्टा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80...

भाजपा ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी की बुर्के वाली फोटो पर उठाए कई सवाल

रायपुर / 9 फरवरी 2025 / कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद...

लीजेंड 90 लीग: दिल्ली की शानदार जीत, दुबई ने भी दर्ज की पहली सफलता

रायपुर, 9 फरवरी 2025 – रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके रिश्तेदारों को EOW-ACB का नोटिस

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। इस मामले...
- Advertisement -

नेशनल पार्क में भीषण मुठभेड़: 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों...

भाजपा ने जारी किया रायपुर नगर निगम का “अटल विश्वास पत्र”

नगर विकास संकल्प के तहत 20 प्रमुख घोषणाएँ रायपुर। आगामी...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!