Advertisement Carousel

सक्ति को सौगात…CM विष्णुदेव ने किया 168 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण….

सक्ती।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जेठा के कालेज ग्राउंड मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन एवं हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल हुए।

इस समारोह में मुख्यमंत्री साय ने सक्ती जिले को 168 करोड़ रुपए की लागत राशि के कुल 173 विकास कार्यों का सौगात दिया, जिसमें 105 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 82 कार्यों का भूमिपूजन और 62 करोड़ 47 लाख से अधिक की लागत से निर्मित 91 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को एक साल के सुशासन की सरकार के कार्यों को बताते हुए कहा कि आगे भी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को बखूबी अंजाम देगी। सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 5 लाख 62 भूमिहीन मजदूरो को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। छूटे हुए परिवारों का भी नया सर्वे कर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा हम अपने वायदों पर खरा उतरते हुए जनता के हित में विकास के पथ पर अग्रसर होंगे।

error: Content is protected !!