Advertisement Carousel

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, 52 लाख रुपए के 9 ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां PLGA बटालियन नंबर 1 के सक्रिय दो नक्सली दम्पति समेत 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्लाना योजना” के तहत किया गया, जो क्षेत्र में प्रभावी तरीके से लागू हो रही है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली, जो पुलिस के बढ़ते प्रभाव और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नए सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से प्रेरित हुए, उनमें 2 पुरुष और 4 महिला नक्सली शामिल हैं।

इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल ₹52 लाख का इनाम घोषित किया गया है। इसमें 2 पुरुष नक्सलियों पर ₹8 लाख, 1 महिला नक्सली पर ₹2 लाख और 2 अन्य महिला नक्सलियों पर ₹1-1 लाख का इनाम रखा गया है।

यह आत्मसमर्पण राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक संकेत प्रदान करता है।

error: Content is protected !!