Advertisement Carousel

झीरम जैसे हमले की आशंका पर गरमाई सियासत, सांसद संतोष पांडेय ने उठाया सवाल

झीरम जैसे हमले की आशंका पर गरमाई सियासत

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर उठाए सवाल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में झीरम जैसी घटना फिर से हो सकती है, को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने सवाल उठाया कि दीपक बैज को पहले से ऐसी घटनाओं की जानकारी कैसे होती है? उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक गहरी साजिश की ओर संकेत करता है।

झीरम कांड और कवासी लखमा पर भी उठाए सवाल

सांसद पांडेय ने कवासी लखमा को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी हमले के दिन लखमा मोटरसाइकिल से रवाना हो गए थे, जिससे संदेह होता है कि उन्हें इस घटना की पहले से जानकारी थी।

दीपक बैज ने सरकार पर लगाया जासूसी का आरोप

इससे पहले दीपक बैज ने भी बयान दिया था कि सरकार उनकी जासूसी करवा रही है। उन्होंने अपने निवास के पास संदिग्ध पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

error: Content is protected !!