Advertisement Carousel

मार्च में हाई-प्रोफाइल दौरों की तैयारी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ इस महीने दो बड़े राष्ट्रीय नेताओं के आगमन का साक्षी बनेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को राज्य के दौरे पर रहेंगे। प्रशासन दोनों दौरों की तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ है।

राष्ट्रपति मुर्मू 24 मार्च को रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को देंगे विकास कार्यों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, वह बिल्हा में एक विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इन दौरों से छत्तीसगढ़ को राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!