Monday, March 17, 2025
बड़ी खबर रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) के...

रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की घोषणा

-

रायपुर – रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस सूची में नए और पुराने पार्षदों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ पार्षदों में उपनेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे सहित कई अनुभवी पार्षदों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम में कुल 14 विभाग बनाए गए हैं, जिनके लिए अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। MIC में नियुक्त सभी सदस्यों को उनके विभागों के अनुसार कार्यभार सौंपा गया है।

मेयर इन काउंसिल के 14 सदस्य और उनके विभाग

  1. दीपक जायसवाल – लोक कर्म विभाग
  2. डॉ. अनामिका सिंह – सामान्य प्रशासन
  3. मनोज वर्मा – नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
  4. मनोज अवतार बगल – राजस्व
  5. संतोष साहू – जल कार्य विभाग
  6. गायत्री चन्द्राकार – लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग
  7. सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी
  8. महेंद्र खोडियार – वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग
  9. खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
  10. सरिता दुबे – महिला एवं बाल विकास
  11. संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
  12. अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग
  13. नंद किशोर साहू – खेलकूद एवं युवा कल्याण
  14. भोला साहू – पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग

महापौर मीनल चौबे ने बताया कि MIC सदस्यों का चयन नगर निगम के सुचारू संचालन और शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया है। MIC के सभी सदस्य अपने-अपने विभागों के कार्यों का संचालन एवं मॉनिटरिंग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 29 लाख के इनामी 10 माओवादी भी शामिल

बीजापुर। साउथ बस्तर डिविजन और पामेड़ एरिया कमिटी से जुड़े 19 नक्सलियों ने...

राम नवमी, हवन और कन्‍या पूजन के लिए क्‍या है शुभ मुहूर्त, चैत्र नवरात्रि अष्टमी और नवमी कब ?

नई दिल्ली / चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा से नवरात्रि प्रारंभ होती हैं. इसी दिन से...

वैज्ञानिकों ने ढूंढा कैंसर से बचाव के लिए कोशिकाओं के इस्तेमाल का नया तरीका

नई दिल्ली  / ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने कैंसर से बचाव से जुड़ी एक नई प्रक्रिया खोजी है, जो...
- Advertisement -

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, फाइनेंशियल और ऑटो शेयरों में हुई खरीदारी

नई दिल्ली  / भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी...

फरवरी में केंद्रीकृत पोर्टल से हुआ 50,000 से अधिक शिकायतों का समाधान

नई दिल्ली  / प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा सोमवार को बताया गया कि केंद्रीकृत...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!