Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर 10 अप्रैल को हो सकता है छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का...

10 अप्रैल को हो सकता है छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार

-



विधानसभा उपाध्यक्ष और संसदीय सचिवों के नामों की भी हो सकती है घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज के अनुसार 10 अप्रैल को राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना जताई जा रही है। इस कथित कार्यक्रम में तीन नए मंत्रियों की ताजपोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष और संसदीय सचिवों के नामों की घोषणा होने की बात कही जा रही है।

वायरल मैसेज में बताया गया है कि 10 अप्रैल को सुबह 11:35 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। हालाँकि इस बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मैसेज के वायरल होते ही भाजपा और प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

वायरल मैसेज में बताए गए नाम इस प्रकार हैं:
तीन नए मंत्री:

  • अमर अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री)
  • पुरंदर मिश्रा (कैबिनेट मंत्री)
  • गजेंद्र यादव (राज्य मंत्री)

विधानसभा उपाध्यक्ष:

  • विक्रम उसेंडी

संसदीय सचिव:

  • भावना बोहरा
  • गोमती साय
  • रायमुनी भगत
  • चेतराम अटामि
  • धर्मजीत सिंह
  • योगेश्वर राजु सिन्हा
  • मोतीलाल साहू
  • डोमनलाल कोर्सवाड़ा
  • दीपेश साहू
  • प्रबोध मिंज
  • सुशांत शुक्ला
  • रोहित साहू
  • रिकेश सेन
  • नीलकंठ टेकाम
  • संपत अग्रवाल
  • राजेश अग्रवाल
  • रायमुनी भगत (नाम दोहराया गया है)

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह सूची सही साबित होती है, तो इससे आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है।


Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!