Monday, June 30, 2025
हमारे राज्य केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरगुजा दौरे की...

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरगुजा दौरे की तैयारी जोरों पर

-


अम्बिकापुर। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी सरगुजा दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और संभागीय प्रभारी राजा पाण्डेय शामिल हुए। कोरिया जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने भी भाग लिया।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के स्वागत और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जानकारी के अनुसार, श्री चौहान सरगुजा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी सौगातें जनता को प्रदान करेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वय से यह दौरा विकास कार्यों की गति को और तेज करेगा।

भाजपा पदाधिकारियों ने इस दौरे को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बनाने का संकल्प लिया है।


Latest news

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...

रायपुर रेल मंडल सांसद बैठक : रेलवे विकास और सुविधाओं पर हुआ मंथन

बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक,...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!