Advertisement Carousel

युक्तियुक्तकरण पर कांग्रेस कर रही है भ्रम फैलाने का प्रयास – HM विजय शर्मा


विजय शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला: धारा 370 से लेकर युक्तियुक्तकरण तक घेरा

रायपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर जहां कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रही है, वहीं छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में धारा 370 को हटाने का साहस नहीं दिखाया और देश के एक बड़े हिस्से को वर्षों तक मुख्यधारा से अलग रखा।

गृह मंत्री ने कहा कि उस दौर में भारत को एक “सॉफ्ट स्टेट” बना दिया गया था। दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर रहते थे और आतंकवादियों के साथ नरमी बरती जाती थी। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के जरिए आतंकवादियों को मुँहतोड़ जवाब दिया है।

दीपक बैज के उज्जैन दौरे पर निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के उज्जैन दौरे को लेकर भी विजय शर्मा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि केवल पूजा-पाठ से कुछ नहीं होगा, इसके पीछे की भावना और ईमानदारी भी ज़रूरी है।

युक्तियुक्तकरण पर कांग्रेस कर रही है भ्रम फैलाने का प्रयास
प्रदेश में युक्तियुक्तकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर भी गृह मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल जनता में भ्रम पैदा कर रही है। सरकार द्वारा लगभग 10,000 स्कूलों का पुनर्गठन किया जा रहा है, जिनमें एक ही परिसर में संचालित शालाओं को मर्ज किया गया है। इससे पहले जहाँ दो प्रधानपाठक थे, अब एक रहेंगे और दूसरे को अन्य स्कूल में पदस्थ किया जाएगा। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में तो पैसे लेकर शिक्षकों की नियुक्तियां दी जाती थीं।


error: Content is protected !!