रायपुर,
देश में आपातकाल की वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संविधान हत्या दिवस मनाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भाजपा को करारा जवाब दिया।
अजय चंद्राकर ने कहा कि, “आपातकाल और 1984 का सिख दंगा कांग्रेस के ताज में नगीने हैं। कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र की हत्या, असुरक्षा और विरोधियों की आवाज़ दबाने का इतिहास है।”
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि “इंदिरा गांधी में हिम्मत थी, उन्होंने संविधान के तहत आपातकाल घोषित किया। लेकिन पिछले 11 वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल लगा है। नेताओं, मीडिया और उद्योगपतियों पर कार्रवाई हो रही है। वो आपातकाल 2.5 साल चला, लेकिन ये पता नहीं कब खत्म होगा।”
इस सियासी वार-पलटवार के बीच प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है।