Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार इंटेलिजेंस एसपी बनाए गए, स्मृतिक राजनला को दुर्ग STF की कमान

Business concept.


रायपुर।
राज्य सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फेरबदल में नारायणपुर, सूरजपुर जैसे संवेदनशील जिलों के SP बदले गए हैं, वहीं STF और इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा विंग में नई पोस्टिंग दी गई है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं —

  • प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, को पुलिस मुख्यालय में एसपी, इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • इंदरजीत यादव, एसपी सूरजपुर, को नारायणपुर का नया एसपी बनाया गया है।
  • स्मृतिक राजनला, वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, को दुर्ग में STF की एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त छह अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह तबादला आदेश गृह विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किया गया। माना जा रहा है कि यह फेरबदल आगामी सुरक्षा रणनीतियों, नक्सल मोर्चे की स्थिति और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ जिलों में लगातार मिल रही खुफिया रिपोर्ट और पुलिस परफॉर्मेंस की समीक्षा के बाद ये निर्णय लिए गए हैं।


error: Content is protected !!