Advertisement Carousel

चाय दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, दुकान जलकर राख बड़ी घटना CCTV में कैद



कवर्धा, 06 अगस्त 2025।
कवर्धा थाना क्षेत्र के लोहारा रोड स्थित एक चाय दुकान में बुधवार को अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने के कुछ ही देर बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


error: Content is protected !!