Advertisement Carousel

सड़क पर बर्थडे मनाना पड़ा भारी, 10 युवक गिरफ्तार – पुलिस ने मुर्गा बनाकर निकाला जुलूस


बिलासपुर। शहर में उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने मुख्य सड़क पर देर रात बर्थडे पार्टी मनाना 10 युवकों को महंगा पड़ गया। इन युवकों ने सड़क पर ही कार खड़ी कर केक काटा और जश्न मनाया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 10 युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बीच सड़क पर ही उन्हें मुर्गा बनाकर जुलूस निकाला और सख्त हिदायत दी कि इस तरह की हरकत दोबारा न करें।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

error: Content is protected !!