प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जारी की सूची, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ संगठन में बड़े बदलाव करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम का गठन किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने मंगलवार को नई सूची जारी की। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री और 13 प्रवक्ता शामिल हैं। इसके साथ ही मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि यह टीम संगठन को मजबूती देगी और आगामी चुनावी चुनौतियों में अहम भूमिका निभाएगी। नए पदाधिकारियों में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।
मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं —
- राम गर्ग — प्रदेश कोषाध्यक्ष
- अशोक बजाज — कार्यालय मंत्री
- राहुल योगराज टिकरिहा — प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
- विभा अवस्थी — प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
- मखमूर इकबाल खान — प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
- हेमंत पाणिग्रही — मीडिया संयोजक
नई टीम में 8 उपाध्यक्षों में वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इसी तरह 13 प्रवक्ताओं में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जो मीडिया और जनसंपर्क में पार्टी की आवाज़ को धार देंगे।
भाजपा के इस संगठनात्मक विस्तार को आगामी राजनीतिक समीकरणों और चुनावी रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।



