Advertisement Carousel

स्वतंत्रता दिवस पर 35 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदकों से किया अलंकरण

रायपुर, 15 अगस्त 2025। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को उत्कृष्ट कार्य और वीरता के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किया। इनमें पुलिस वीरता पदक 11, राष्ट्रपति पुलिस पदक 1, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 11, सुधार सेवा पदक 5, गृह रक्षक व सराहनीय सेवा पदक 1 तथा राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदक 6 शामिल हैं।

पुलिस वीरता पदक
दंतेवाड़ा, कबीरधाम, रायपुर, सुकमा जिलों के 10 अधिकारी-कर्मचारी एवं शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा (पत्नी सुखमति को सम्मान) को यह पदक प्रदान किया गया।

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक
महेश राम साहू, सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय।

सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक
वरिष्ठ आईपीएस राहुल भगत समेत 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को यह सम्मान मिला।

सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक
जगदलपुर, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर जिलों के 5 जेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।

गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक
महेश कुमार मिश्रा, नायक, नगर सेना कोरिया को मिला।

राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार
गुरु घासीदास पुरस्कार – निशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद),
राज्यपाल पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर),
मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा (एसडीओपी, कुरूद),
रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर,
शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार – रविन्द्र अनंत (निरीक्षक, बिलासपुर),
पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – नर्मदा कोठारी (महिला प्रधान आरक्षक, बालोद)।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो उन्हें प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।


error: Content is protected !!