Advertisement Carousel

नारायणपुर में पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानसून सत्र में एसटीएफ, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भारी पड़ते देख घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मौके से पुलिस ने हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बरामद हथियारों में ग्रेनेड, एलएमजी, एके-47 राइफल, इंसास राइफल, 12 बोर बंदूक और भरमार बंदूक जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं।

इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी उपलब्धि बताया है। नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन गुड़िया ने कहा कि नक्सलियों पर लगातार दबाव बनाने के लिए सर्चिंग अभियान और भी तेज किया जाएगा।

error: Content is protected !!