भिलाई। दुर्ग पुलिस ने वैशाली नगर क्षेत्र स्थित होटल ईशा में देह व्यापार कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर होटल मैनेजर शिवकुमार कुर्रे और ग्राहक शोएब खान को रंगे हाथ पकड़ा। वहीं होटल मालिक निक्कु उर्फ अमित सहित तीनों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से 07 पैकेट आपत्तिजनक सामान, तीन मोबाइल फोन और एक रजिस्टर भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले से चिन्हित नोटों के जरिए जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा।
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
