Advertisement Carousel

‘ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक 3 दिन की रिमांड पर, 850 रईसजादे संपर्क में, रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट का बड़ा खुलासा

रायपुर। राजधानी में ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

नव्या मलिक पर आरोप है कि वह पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन और दिल्ली से सप्लाई होने वाली एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स को रायपुर समेत अन्य शहरों में पहुंचाने का काम करती थी। जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि इस सिंडिकेट के संपर्क में करीब 850 रईसजादे हैं। इनमें कई नामचीन होटल कारोबारियों और नेताओं के बेटों के नाम भी सामने आए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस ड्रग्स रैकेट की जड़ें गहरी हैं और इसके तार महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक फैले हुए हैं। अब तक की कार्रवाई में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से और भी बड़े नाम सामने आने की संभावना है।

नशे के इस काले कारोबार में रईस घरानों के बच्चों की संलिप्तता ने समाज और प्रशासन दोनों को चिंता में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!