Advertisement Carousel

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने लिया संतों का आशीर्वाद


रायपुर, 27 अप्रैल 2026:
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले स्थित शिवरीनारायण के तेंदुवा धाम में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज सहित संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” होने के साथ-साथ सेवा, समर्पण और आस्था की भूमि भी है।
उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास काल और माता शबरी की भक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। कार्यक्रम में आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों का लोकार्पण भी किया गया।


मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में छत्तीसगढ़ के योगदान का जिक्र करते हुए इसे प्रदेशवासियों की आस्था का प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, विकास और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी जा रही है।


कार्यक्रम में अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!