प्रवक्ता अभय ने कहा – “गद्दारों को सजा देगी क्रांतिकारी जनता”
रायपुर/दंतेवाड़ा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अपने दो वरिष्ठ नेताओं सोनू और सतीश को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता अभय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि,
“इन दोनों ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया और दुश्मन वर्ग से सांठगांठ की है। ऐसे गद्दार तत्वों को उचित दंड देने की जिम्मेदारी अब क्रांतिकारी जनता की है।”
अभय ने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नेता आंदोलन को धोखा दे रहे हैं, लेकिन पूंजीवादी और फासीवादी शासन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला हाल ही में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से माओवादी संगठन के भीतर वरिष्ठ नेतृत्व स्तर पर मतभेद और आत्मसमर्पण की घटनाओं में वृद्धि को लेकर असंतोष गहराया हुआ था।
जानकारों का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं के निष्कासन का यह निर्णय संगठन के भीतर आंतरिक खींचतान और टूट की स्थिति को और उजागर करता है।
