Advertisement Carousel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दूरस्थ ग्राम नंबी में सीआरपीएफ जवानों से की मुलाकात


‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कैंप में किया वृक्षारोपण
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025।
उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित नंबी ग्राम पहुंचे। उन्होंने 196वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात की और नक्सल अभियानों में उनके साहस और समर्पण की सराहना की।


शर्मा ने कहा कि राज्य में स्थायी शांति स्थापना और विकास के लिए सुरक्षा बलों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जवानों से अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली और कहा कि जवानों ने नक्सल हिंसा को रोकने के साथ ही शासन-प्रशासन के प्रति लोगों में विश्वास भी जगाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनी संवेदनशील पुनर्वास नीति के कारण अब भटके युवा मुख्यधारा में लौट रहे हैं, जिसमें सशस्त्र बलों की भूमिका सराहनीय है।
इस अवसर पर शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामकृष्णन सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!