अंबिकापुर | संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीली इंजेक्शन और प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी में लिप्त नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने झारखंड से नशीली सामग्री की सप्लाई कर सरगुजा संभाग में खपाने वाले सप्लायर और उसके जीजा को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 600 नशीली इंजेक्शन और 600 प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी सप्लायर झारखंड से नशीली सामग्री बतौली में अपने जीजा को भेजता था, जिसे बाद में बतौली और लुंड्रा क्षेत्र में बेचा जाता था। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
