Advertisement Carousel

प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश


रायपुर, 5 फरवरी 2026/
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन की ओर से प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संस्कृति विभाग ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।


जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने अपने निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रभात मिश्रा को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।


इस निर्णय को राजभाषा के प्रचार-प्रसार और शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभात मिश्रा रायपुर जिले के टिकरापारा स्थित नंदी चौक क्षेत्र के निवासी हैं। प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए शासन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

error: Content is protected !!