Advertisement Carousel

एनएचएम कर्मचारियों की 6 मांगें अब भी अधूरी, कर्मचारी संघ फिर करेगा मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से गुहार


3 माह में पूरा करने का मिला था आश्वासन

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा पिछले दिनों 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक माह से अधिक समय तक आंदोलन किया गया था। इस दौरान हड़ताल के समय ही 3 मांगों को मान लिया गया था।


स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मिडिया के सामने कर्मचारियों का ग्रेड पे का निर्धारण, नई मानव संसाधन नीति, चिकित्सा परिचर्या, स्थानांतरण नीति तथा अनुकंपा नियुक्ति सहित 5 मांगों पर 3 माह के भीतर विभागीय समीक्षा कर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। निर्धारित समय सीमा अब लगभग 5 माह होने जा रही है, लेकिन उक्त मांगें अभी भी विभाग स्तर पर लंबित हैं।


छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ ने शासन से मांग की है कि माननीय मुख्यमंत्री जी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा दिए गए आश्वासन को शीघ्र पूरा करने की पहल करें।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास,ने बताया कि लंबित मांगों के संबंध में शीघ्र ही संघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं विभागीय उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!