Advertisement Carousel

5 हजार पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, जल्द जारी होगा विज्ञापन, युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

Business concept.


रायपुर, 19 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5,000 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को अधिकृत किया गया है। विभाग द्वारा विज्ञापन संबंधी सभी आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिए गए हैं।


राज्य सरकार द्वारा फरवरी 2026 से सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसका आयोजन व्यापम द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह भर्ती राज्य के विभिन्न शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है।
शिक्षा विभाग के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिलेगा। साथ ही, सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जा सकेगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आगामी दिनों में जारी किए जाएंगे।


विशेष बात यह है कि इस भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक तथा प्रयोगशाला सहायक जैसे विभिन्न पद शामिल हैं, जिससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।


पूर्व भर्ती प्रक्रिया का अपडेट
ज्ञातव्य है कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थान पर डी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!