बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला मस्तूरी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने शैल स्व सहायता समूह को सरकारी उचित मूल्य की राशन दुकान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। समूह की शिकायत पर एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपी को 90 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
यह पूरी कार्रवाई डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर में एसीबी की लगातार हो रही कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
