रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पशु के साथ क्रूरता और अनाचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाठागांव क्षेत्र से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता और अनाचार किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष) निवासी सोनकर पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
