Advertisement Carousel

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, रायपुर में हुई ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग


रायपुर में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए। इस दौरान अभिनेत्री एवं सांसद Kangana Ranaut समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान सेवा, साहस और समर्पण का परिचय देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की अनकही कहानी को सामने लाती है।

राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म को उन अनसुने नायकों को समर्पित बताया, जिन्होंने 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना घायलों की सेवा की और सैकड़ों लोगों की जान बचाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में कार्यरत नर्सों, डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को अक्सर पर्याप्त पहचान नहीं मिलती। यह फिल्म ऐसे ही साहसी और समर्पित लोगों की कहानी को देश के सामने लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक Manoj Tapadia को छत्तीसगढ़ की माटी का पुत्र बताते हुए उनकी सराहना की।


कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने कहा कि छत्तीसगढ़ उनके लिए विशेष महत्व रखता है और फिल्म की स्क्रीनिंग यहां होना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद Brijmohan Agrawal, Laxmi Verma, Roop Kumari Choudhary सहित कई जनप्रतिनिधि, फिल्म कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!