Advertisement Carousel

2 लाख युवाओं को जोड़ने के लक्ष्य के साथ भाजयुमो का सदस्यता अभियान तेज : राहुल टिकरिहा


रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश में “ज्वॉइन बीजेवायएम” सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने गुरुवार को रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 7 दिनों में 18,846 युवाओं ने सदस्यता लेकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया है।


उन्होंने बताया कि अभियान 20 सितंबर तक चलेगा और इसका लक्ष्य 2 लाख युवाओं व नव-मतदाताओं को भाजपा और भाजयुमो से जोड़ना है। सदस्यता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जा रही है। इसके लिए www.joinbjymcg.com⁠ पोर्टल के साथ रेफरल कोड प्रणाली का भी उपयोग किया जा रहा है।


राहुल टिकरिहा ने कहा कि अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले के बचेली से की गई, जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को भी भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से बस्तर क्षेत्र में विकास और शांति का माहौल बना है।


उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के नाम पर शुल्क वसूल रही है, जबकि भाजयुमो नि:शुल्क सदस्यता अभियान चला रहा है।


पत्रवार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक राहुल राय, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी और रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पिंटू साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!