Advertisement Carousel

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल को असम की जिम्मेदारी, सुखदेव भगत संभालेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभार, पायलट को पंजाब की कमान

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी महासचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पार्टी के इस फैसले के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके मौजूदा प्रभार से हटाकर असम का नया प्रभारी महासचिव बनाया गया है।

वहीं, सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी बनाया गया है। पायलट की जगह अब सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक के साथ गुजरात का प्रभार दिया गया है।

कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी चुनावों और राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सुखदेव भगत के सामने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी।

भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी मिलने से उनकी भूमिका अब छत्तीसगढ़ की राजनीति से आगे राष्ट्रीय संगठन में और महत्वपूर्ण होने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस की आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!