Advertisement Carousel

रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन बदले, डॉ. संजय कुमार को मिली जिम्मेदारी

डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक बनाए गए, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रायपुर जिला चिकित्सालय के दो चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश के बाद जिला अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!