Advertisement Carousel

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 280 मामलों में रेलवे को मिले 2.09 लाख रुपये

बिना टिकट यात्रा करने वाले 159 यात्री पकड़े गए, अनियमित टिकट के 87 और अधिक लगेज के 34 मामले दर्ज

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार, 17 नवंबर को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में जांच की गई। अभियान में कुल 280 मामले दर्ज किए गए, जिनसे रेलवे को 2 लाख 9 हजार 295 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 159 यात्री पकड़े गए। उनसे 1 लाख 42 हजार 705 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 87 यात्रियों से 63 हजार 90 रुपये और अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 34 यात्रियों से 3 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी शामिल रहे। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस तरह के अभियान का उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित टिकट और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य लें। साथ ही सही कोच में यात्रा करें और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!