कोरिया / भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय और 7 / 8 अप्रैल को मंडल मुख्यालयों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी। बकायदा इसके लिए कार्यक्रम के प्रभारियों के नाम की घोषणा भी किया गया है।
आपको बता दे कि पार्टी द्वारा स्थापना दिवस को विशेष पर्व के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, इतिहास एवं विकास, प्रेरणा स्त्रोत नेतृत्व एवं सुशासन युक्त कार्यो की जानकारी भी कार्यकर्ता एवं आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना है। जिसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और आगामी 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में और 7 / 8 अप्रैल को जिले के सभी मंडल मुख्यालयों में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी।
भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि, पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में पार्टी के विचारधारा, अभी तक की हमारी विजय यात्रा, इतिहास एवं विकास, आज की स्थिति, हमारे नेतृत्व का पार्टी के विकास एवं विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान इत्यादि पर उल्लेखनीय उद्बोधन एवं चर्चा किया जाना है।
कार्यक्रमों में बैकुण्ठपुर में जिला कार्यालय में 6 अप्रैल को प्रभारी वक्ता पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता एवं शैलेष शिवहरे, कुडेली में 7 अप्रैल को कामतानाथ तिवारी एवं सुभाष साहू, रेवा यादव, पटना में 7 अप्रैल को जवाहर गुप्ता एवं रविशंकर शर्मा, बचरापोड़ी में 8 अप्रैल को प्रेमकांत झा एवं जनार्दन साहू, सलका, ढ़ोड़ही बहरा में 8 अप्रैल को बसंत राय एवं राजेश सिंह, चरचा 6 अप्रैल को कृष्णबिहारी जायसवाल एवं पंकज गुप्ता, खड़गवां 8 अप्रैल को लखनलाल श्रीवास्तव एवं नीलम सालूजा, चिरमिरी 8 अप्रैल को विधायक श्यामबिहारी जायसवाल एवं विरेन्द्र सिंह राणा, मनेन्द्रगढ़ 8 अप्रैल को पूर्व विधायक दीपक पटेल एवं देवेन्द्र तिवारी, हसदेव 8 अप्रैल को रामेश्वर जी पाण्डेय एवं संजय सिंह, नागपुर 8 अप्रैल को संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले एवं गौरी हथगेंन, केल्हारी 8 अप्रैल को जमुना पाण्डेय एवं महेंन्द्र चंदेल, कुवांरपुर 7 अप्रैल को कीर्ति वासो एवं अयाजुदीन सिद्धिकी, जनकपुर 7 अप्रैल पिताम्बर गुप्ता एवं विवेक अग्रवाल, कोटाडोल 8 अप्रैल अशोक सिंह एवं गौरीबाई, सोनहत 7 अप्रैल देवेन्द्र तिवारी एवं चंचल राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े को प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता द्वारा समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को निर्धारित तिथियों पर स्थापना दिवस आयोजन की पूर्ण तैयारी कर प्रभारी वक्ताओं को निर्धारित स्थल एवं समय की जानकारी देने का आह्वान किया है तथा सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का अपील किया है।
*तीरथ राजवाड़े*
*जिला संयोजक*
*बीजेपी आईटी सेल कोरिया*
