रायपुर / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंच से राहुल गांधी ने मोदी सरकार और अमित शाह पर करारा वार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, ‘मर्डर के आरोपी नेशनल पार्टी के अध्यक्ष हैं’।
वहीं राहुल गांधी के दौरे को लेकर पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने नेताओं और विभिन्न जिले के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया।
राहुल के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब 400 राजपत्रित अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है राहुल के रोड शो के रूट में थोड़ा बदलाव किया गया है।
ये है राहुल गांधी का 17 मई का ये है कार्यक्रम
दुर्ग के कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी कुम्हारी से यूनिवर्सिटी होते हुए विवेकानंद आश्रम से लाखे नगर चौक पुरानी बस्ती होते हुए महिला थाना शास्त्री चौक जाएंगे वहां से एसआरपी चौक से वीआईपी रोड होते हुए माना एयरपोर्ट तक जाने की अनुमति मिली है।
इनडोर स्टेडियम में राहुल गांधी की सभा होगी। एसपीजी की टीम ने स्टेडियम का जायजा लिया। इनडोर स्टेडिम में थोड़ी देर में राहुल गांधी मप्र-छग और उड़ीसा के पंचायती राज के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
राहुल थोड़ी देर में इनडोर स्टेडियम में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे राहुल सीतापुर में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं दोपहर चार बजे पेंड्रा के कोटमी जाएंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को राहुल बिलासपुर दौरे पर रहेंग जहां वे बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
18 मई का ये है कार्यक्रम
18 मई को वे सुबह 11 बजे बिलासपुर में बिलासपुर संभाग के कांग्रेस के बूथ लेवल के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।
दोपहर 1 बजे दुर्ग में दुर्ग संभाग के बूथ लेवल के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। 18 मई को वे 03 बजे दुर्ग से माना विमानतल रोड शो में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिवद्वय चंदन यादव और अरुण उरांव के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के हर्षवर्धन सकपाल शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर ट्वीट किया है। भाजपा ने लिखा है कि राहुल गांधी आपका समृद्ध छत्तीसगढ़ में स्वागत है। आपकी पार्टी से नेताओं को मति भ्रम हो गई है। इसलिए राज्य में विकास खोज रहे हैं। भाजपा ने ट्वीट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ का विकास आपको चुनौती देता है कि आप बताएं क्या अमेठी छत्तीसगढ़ से ज्यादा विकसित है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि आप हमारे प्रतिनिधि मंडल को अमेठी लेकर चलिए ताकि वहां के विकास को देख सकें। अब देखना यह होगा कि राहुल गांधी भाजपा की इस चुनौती को कैसे लेते हैं।
