कोरिया / कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ मे एक नाबालिग युवती ने रिश्ते में लगने वाले जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि उसका जीजा बीती रात घर से बहला फुसला कर उसे पास के ही एक स्कूल भवन में ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढुलकू निवासी बृजेश पिता संजय शनिवार की रात अपने रिश्तेदार के घर गया था। देर रात रिश्ते में लगने वाली नाबालिग साली को बहला फुसलाकर अपने साथ गांव के ही सरकारी स्कूल भवन में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद पीडि़ता को ग्राम कठौतिया गांव में रात में छोड़ कर भाग गया। पीडि़ता किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन की मदद से पीडि़ता ने मनेन्द्रगढ़ थाना पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी बृजेश के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
