Advertisement Carousel

श्रीलंका नौसेना ने तमिलनाडु के 27 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।मछुआरे गलती से कथित तौर पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले 27 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया. पुडुकोट्टई मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक कुमारसेन ने कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने मछुआरों की चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया. उन्होंने विभाग को मिली सूचना के आधार पर बताया कि मछुआरे गलती से कथित तौर पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश कर गए थे. गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया हो. इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

error: Content is protected !!