कोरिया / गुरुवार को जिले में निकली अटल अस्थि कलश यात्रा में जगह – जगह लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

बता दे कि इस यात्रा के दौरान रथ में प्रदेश के श्रम एवं खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, निगम सभापति कृति वासो, महामंत्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में प्रेमाबाग से निकली कलश यात्रा का अन्य सभी समाज के साथ ही ब्राह्मण समाज कोरिया द्वारा नगरपालिका कार्यालय के समीप दर्शन किया और उनके अस्थि कलश पर ब्राह्मण समाज के लोगो ने पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धाजंली दी। समाज के लोगो ने स्व.अटल बिहारी जी अमर रहे के उद्घोष लगाए।
सामाजिक जनों ने ईश्वर से अटल जी की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है औऱ कहा कि उनके निधन से पूरे ब्राह्मण समाज मे भी शोक की लहर है, उनके जैसे लोग यदा कदा ही जन्म लेते हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि अटल जी एक ब्राह्मण थे, जिनके निधन से आज भारतवर्ष में लोगो को दुख पहुँचा है। उनकी कमी अब कभी पूरी नही की जा सकेगी।

अस्थि कलश यात्रा प्रेमाबाग बैकुण्ठपुर से प्रारम्भ हो कर चरचा, नगर, नागपुर चैराहा, चिरमिरी के पोड़ी, हल्दीबाड़ी, डोमनहिल, गोदरीपारा, बड़ी बाजार से मनेन्द्रगढ़ पहुचीं। जहां महिला, पुरुषों और बच्चों द्वारा भारी संख्या में उपस्थित हो कर श्रद्धांजलि दी गई।
देखें वीडियो….
इस दौरान अध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी, ओंकार पांडेय, प्रदीप तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, नरेश तिवारी, नीरज पांडे, रुद्रनारायण मिश्रा, राकेश शर्मा, राहुल मिश्रा, अनुराग दुबे, सुनील तिवारी, यश त्रिवेदी, राकेश पांडेय, सुनील शर्मा, विपुल शुक्ला, रूपनारायण पांडेय, आर पी गौतम, अमित अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, अतुल शुक्ला, बबला तिवारी आदि अनेक सामाजिक लोग उपस्थित थे।
