Advertisement Carousel

बुराई पर अच्छाई का शर्मनाक जश्न ” हिन्दी और छत्तीसगढ़ी गानों पर लगे ठुमके, फूहड़ता पर उड़े हज़ारों रुपये ” देखें पुरा वीडियो …

छत्तीसगढ़ कोरिया / दशहरा पर जहां एक ओर पूरे देश मे बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाया जा रहा था। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में इसी जीत का जश्न अश्लीलता के साथ मनाया गया। दरअसल यहां फूहड़ गानों पर अश्लील डांस हुवा तो वहीं बालाओं पर रसूखदारों ने जमकर लाखों रुपये भी उड़ाए।

दिवानी मैं दिवानी, रइथो मैं जमगहना गांव म , जी हां यह उस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाए गए गाने के बोल हैं जो नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर आयोजित किया गया था।

यह पूरा आयोजन कोरिया जिले के जमगहना इलाके में हुवा। जहां देर रात तक जम कर फूहड़ता परोसी गई। लगातार एक के बाद एक गीतों से शमा सजती गई और बालाओ पर रुपए उड़ते गए।

देर रात जब कार्यक्रम अपने सबाब पर पहुचा तो आयोजकों को याद आया कि आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए मंच से आयोजकों ने माफी मांगते हुए कार्यक्रम समाप्ति की बात कही और वादा किया कि 11 तारीख को वोटिंग है 12 को इसी स्थल पर एक बड़ा कार्यक्रम फिर होगा।

इसी बीच कार्यक्रम जहां एक ओर अश्लीलता की चरम पर था तो वहीं रसूखदारों का मन भी ठुमको पर मचलने लगा फिर क्या था जम कर हजारो – लाखों रुपये भी उड़ाए गए और साथ ही आयोजकों द्वारा मंच पर ही बालाओ से साथ नाचने भी लगे।

बता दे कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है इसके वावजुद कार्यक्रम को निर्धारित समय पर न रोकते हुए आधी रात तक कार्यक्रम को कराया।

बहरहाल पूरे आयोजन के दौरान जमकर संस्कृति और त्योहारो का मखौल उड़ाया जाता रहा पर ना तो प्रशासनिक अमले ने इसे रोकने का प्रयास किया और ना ही उस पुलिस ने जिन्हें कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। मामले में आधी तक पुलिस का बल तैनात भी रहा पर शायद इसलिए कि बार बालाओं की तरह नाच रही लड़कियों के ऊपर आसानी से पैसा उड़ाया जा सके।

error: Content is protected !!