Advertisement Carousel

बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग को मिला लाभ – शैलेश शिवहरे

कोरिया / आज केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलू शिवहरे ने इसे ऐतिहासिक बतलाते हुए कहा है कि इससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

सरकार ने इसमे हर वर्ग की चिंता की मध्यम वर्ग, छोटे किसान और ग्रामीण वर्ग का विशेष ख्याल बजट में रखा गया है। टैक्स में छूट और इंकम टैक्स की सीमा बढ़ाई गई है जिससे करोड़ो लोगो को सीधा फायदा होना है। श्री शिवहरे ने कहा कि एक ओर जहां किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की घोषणा कर केन्द्र सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान कर न्यूनतम आय सुनिश्चित की है, वहीं दूसरी ओर सामान्य व मध्यम वर्ग के लिए आयकर की छूट की सीमा सीधे 5 लाख रुपए तक बढ़ा दी गई है। इससे देश के अन्नदाता किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों व कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। इसी तरह 64,587 करोड़ रुपए का रेल बजट तय करके सरकार आम आदमियों की रेल यात्रा को समयबध्द, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने महंगाई को 10 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत लाकर एक मिसाल पेश किया है।पहले महंगाई से कमर टूटती थी आज वास्तव में महगांई की कमर टूट गई है। इसी तरह अरूणाचल को हवाई और मेघालय, त्रिपुरा व मिजोरम को रेल सुविधाओं से जोड़कर सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास की एक नई शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि आयकर सीमा बढ़ाने के देश भर के 3 करोड़ मध्यम वर्गीय परिवार लाभान्वित होंगे। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 करोड़ छोटे किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए देने की घोषणा कर मोदी सरकार ने अन्नदाताओं का सम्मान किया है,इस योजना में केन्द्र सरकार 75 हजार करोड़ रुपए खर्च करेंगी।

श्री शिवहरे ने कहा कि कालाधन की वापसी के संकल्प को दुहराते हुए सरकार ने जीएसटी में 80 हजार करोड़ रुपए की राहत का उल्लेख किया और भविष्य में और राहत देने का भरोसा दिलाया है। केन्द्र सरकार ने संगठित व अंसगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी मानदेय वृध्दि, न्यू पेंशन स्कीम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की घोषणा करके संवेदनशील नेतृत्व की परिचय दिया है. वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी कर 35 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए और अब सैनिकों का बोनस 35 सौ से बढ़ाकर 7 हजार रुपए किया गया है। श्रमयोगी मानधन मेगा पेंशन योजना में 60 साल के श्रमिकों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान किया गया है, जिससे 10 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे, यह बजट विपक्षियों के अलावा सबको पसंद आया है।

error: Content is protected !!