Tuesday, July 1, 2025
Uncategorized मोदी को पीछे छोड़ा रमन ने, 12 वर्ष 231...

मोदी को पीछे छोड़ा रमन ने, 12 वर्ष 231 दिन पुरे कर बीजेपी के मुख्यमंत्री पद पर रहने का बनाया रिकार्ड

-

रायपुर / देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सर्वाधिक दिन तक बीजेपी के मुख्यमंत्री पद पर रहने के रिकार्ड को छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री डा.रमन सिंह ने तोड़ दिया है और वह अब देश में बीजेपी के सबसे अधिक दिन तक लगातार पद पर बने रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए है।

मध्यप्रदेश को विभाजित कर 2000 में बने छत्तीसगढ़ में 2003 में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए जिसमें भाजपा के सत्ता में आने पर डा.सिंह ने पहली बार 07 दिसम्बर 2003 को मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी और जिसके बाद लगातार तीसरे कार्यकाल में उन्होंने आज 4614 दिन(12 वर्ष 231 दिन) पूरे कर भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में अब तक सबसे ज्यादा दिन के मोदी के दर्ज कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया। मोदी के नाम 4610 दिन मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड दर्ज है। मोदी के नाम चार कार्यकाल में यह रिकार्ड दर्ज है, जबकि डा.सिंह ने तीसरे कार्यकाल में ही यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। तीसरे कार्यकाल का जबकि अभी लगभग 27 महीने शेष बाकी है। छत्तीसगढ़ के साथ ही दो और राज्यों मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में भी भाजपा 2003 में सत्ता में आई थी। मध्यप्रदेश में तो वह छत्तीसगढ़ की तरह लगातार सत्ता में बनी है पर जहां डा.सिंह के पास लगातार छत्तीसगढ़ की बागडोर बनी हुई है वहीं दूसरी ओर वहां भाजपा दो मुख्यमंत्री बदल चुकी है,और तीसरे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यकाल अभी 10 वर्ष 238 दिन(3891 दिन) ही है।
डॉ.सिंह अपने तीसरे कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ पूरा करने से पहले ही बीजेपी नही बल्कि देश के सबसे अधिक दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले टाप 10 मुख्यमंत्रियों की सूची में नाम दर्ज करवा लेंगे।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!