राजनांदगांव। विश्व स्कूल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप 2020 की मेजबानी छत्तीसगढ़ को सौंपी गई है। वैश्विक स्पर्धा का आयोजन राजनांदगांव में किया जाना है। टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी का निरीक्षण करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्कूल फेडरेशन (आईएसएफ) की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंची। टूर्नामेंट अप्रैल 2020 में खेला जाना है। बॉस्केटबॉल खेल के क्षेत्र में राजनांदगांव की शानदार उपलब्धियों के कारण प्रदेश के इस जिले को मेजबानी के लिए चुना गया है।
बता दें कि राजनांदगांव के साई सेंटर को हाल ही में स्टेट खेलो इंडिया सेंटर का दर्जा दिया गया है। राज्य स्तर पर सेंटर बनने के बाद यहां आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का महत्व पहले से ज्यादा बढ़ गया है।
आईएसएफ के तीन लोग राजनांदगांव पहुंचे
तैयारियों की जायजा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष समीर अबाकिल, स्पोर्ट्स मैनेजर फ्रेंस्सेस्को कियोरिमी और रेनॉस पिटालिस यहां शुक्रवार को राजनांदगांव आये तीनों नेबआयोजन को लेकर मैदान और टीमों के ठहरने के लिए होटलों की व्यवस्था को देखा। साथ ही सुरक्षा के संबंध में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
32 देशों की स्कूली टीमें लेंगी हिस्सा
विश्व स्कूल बास्केटबाल चैंपियनशिप राजनांदगांव में 18 से 25 अप्रैल तक आयोजित होगा। थ्री बाई थ्री आधार पर बास्केटबाल प्रतियोगिता में विश्व की 32 देशें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में लड़की और लड़के मिलाकर 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इन स्कूलों के मैदान किए जा रहे तैयार
वैश्विक टूर्नामेंट के मद्देनजर राजनांदगांव में फिलहाल युगांतर पब्लिक स्कूल, दिग्विजय स्टेडियम औ

