Advertisement Carousel

ट्रैफिक नियमों के पालन करने वालों को गुलाब का फूल और पेन भेंट कर श्रमजीवी पत्रकारों ने किया सम्मान

कोरिया / यातायात नियमों एवं यातायात सुरक्षा को लेकर जिले के जागरूक लोगों का आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरिया ने जिला मुख्यालय के घड़ी चौक में गुलाब का फूल और पेन भेंट कर सम्मान किया।

आपको बता दे कि हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने वाले वाहन चालकों सहित यातायात के नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल, पेन देकर सम्मानित किया गया है और जो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नही कर रहे दिखे उनसें नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।

इस दौरान यातायात सैनिक महेश मिश्रा व अन्य साथियों का छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथियों द्वारा जिले में बेहतर कार्य निष्पादन करने पर सम्मान किया।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मित्युंजय चतुर्वेदी, महासचिव जगजीत सिंह, प्रदेश व संभाग के पदाधिकारी विनोद शर्मा, श्रीराम बरनवाल, भरत मिश्रा एवं जिलेभर से आये पत्रकार साथी विभूति तिवारी, अनूप बड़ेरिया, आरजू अंसारी, दुलाल डे, अंकुश गुप्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!