Advertisement Carousel

राज्य को पीछे धकेलने वाला बजट – कृष्ण बिहारी जायसवाल

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने भूपेश सरकार के बजट की आलोचना करते हुए कहा है यह बजट राज्य के विकास के पहिये को जाम करने वाला बजट है।

आम जनता को बजट से घोर निराशा हुई है। जन घोषणा पत्र बेमानी साबित हुई है। बेरोजगारों को छला गया है एवं कर्मचारी वर्ग के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। कृषि एवं छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। बुनियादी सुविधाओं की मजबूती पर सरकार की कोई सोच नहीं दिख रही है। ये सरकार सिर्फ कर्ज लेने में आगे है किंतु उसका भरपाई कैसे होगा उस पर कोई सोच नहीं है। इस बजट से युवा भी हतोत्साहित होंगे। श्री जायसवाल ने कहा कि जहां एक रमन सरकार ने 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ को भारत का सिरमौर राज्य बनाया वहीं कांग्रेस राज्य को पीछे की ओर धकेलने का कार्य कर रही है।

error: Content is protected !!